फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity department cut the connection of 107 defaulters of 45 and a half lakhs

बिजली विभाग ने साढ़े 45 लाख के बकाएदार 107 का कनेक्शन काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity department cut the connection of 107 defaulters of 45 and a half lakhs
गजरौला(अमरोहा)। बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटे जाने का अभियान चलाया। खंड में 45 लाख 61 हजार रुपये का बिल जमा नहीं कर रहे 107 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि वितरण खंड में 107 बकाएदारों पर 45.61 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया था। जिनमें नलकूप स्वामी, घरेलू उपभोक्ता और दुकानदार शामिल हैं। निगम से कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बकाएदारों ने बिल जमा नहीं किया। जिसके चलते उनके विरुद्ध कनेक्शन काटे जाने का अभियान चलाया। सोमवार को अभियान के तहत इन सभी बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस अभियान के दौरान ही 25 बकाएदारों से तीन लाख 69 हजार रुपये का बिल जमा कराया गया। बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed