{"_id":"69e68cd739cb8b1f8106e202","slug":"electricity-department-clerk-accused-of-corruption-protest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-161988-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली विभाग के बाबू पर भ्रष्टाचार का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली विभाग के बाबू पर भ्रष्टाचार का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन
हसनपुर। समाज हित संरक्षण समिति ने विद्युत विभाग के एक बाबू पर किसान को प्रताड़ित करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। यदि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को बाध्य होंगे।
सोमवार को समिति के अध्यक्ष महन्त भगवानदास शर्मा ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि किसान ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।
अवर अभियंता ने सर्वे के बाद 63 एचपी के ट्रांसफार्मर से दस हॉर्स पावर के चौथे कनेक्शन का एस्टीमेट बनाकर जमा कर दिया था। आरोप है कि विद्युत कार्यालय में तैनात बाबू कनेक्शन स्वीकृत करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत न देने पर बाबू जानबूझकर तकनीकी अड़ंगे डाल रहा है और बार-बार अवर अभियंता से नई रिपोर्ट मांगकर आवेदक को परेशान कर रहा है। समिति का कहना है कि किसान का उत्पीड़न करने वाले बाबू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किसान को कनेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन
इस पत्र की प्रतियां जिलाधिकारी अमरोहा, ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली को भी भेजी गई हैं। इस मौके पर महन्त भगवानदास शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, नितिन शर्मा, शीशपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।