फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   electricity cut in amroha] problem

दोपहर भर ढूंढते रहे फाल्ट, रातभर अंधेरा

Thu, 11 Aug 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 11 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
electricity cut in amroha] problem
बिजली - फोटो : amar ujala
बिजली की हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन की वजह से मंगलवार रात शहर की आपूर्ति ध्वस्त हो गई। पॉश कालोनियों समेत आधे शहर में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। भीषण गर्मी से त्रस्त शहरवासी सड़क पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन


वहीं, सुबह इलाके में पेयजल संकट भी गहरा गया। इंवर्टर भी जवाब दे गए। बुधवार की दोपहर 12 बजे कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग कर फाल्ट को सही कर क्षेत्र की सप्लाई चालू कर दी। इसके बाद ही नागरिकों ने सुकून की सांस ली। 
विज्ञापन


गुलड़िया से नगर के डबल लाइन बिजलीघर के लिए 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। रात करीब 12 बजे अचानक लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे जुड़े मोहल्ला दानिशमंदान, बेगम सराय, बेगम सराय खुर्द, बेगम सराय नई बस्ती कोट चौराहा, आजाद मार्ग, छेवड़ा, कटरा गुलाम अली, सर्राफा बाजार, नानकचंद रोड, नखासा बाजार, कोट, बड़ा बाजार, कोतवाली गेट आदि की बत्ती गुल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद कर्मचारियों ने डबल लाइन के अलावा टाउन तीन व चार के फीडर का भी शटडाउन लेकर फाल्ट को तलाशने का कार्य छेड़ दिया। इससे दोनों फीडर से जुड़ी नगर की पॉश कालोनी आवास विकास प्रथम व द्वितीय के अतिरिक्त मोहल्ला बटवाल, कल्याणपुरा मार्ग, नल नई बस्ती, बिजनौर मार्ग, मंडी समिति, मंडी समिति मार्ग, शफातपोता, जामा मस्जिद क्षेत्र की सप्लाई भी ठप हो गई।


प्रयासों के बाद भी लाइन में आए फाल्ट को कर्मी सही नहीं कर पाए। बुधवार दोपहर 12 बजे लाइन की पेट्रोलिंग कर कर्मियों ने सप्लाई को शुरू कर दिया, जिस पर शहरवासियों ने सुकून की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed