{"_id":"62321b1914b83f42d66fa922","slug":"electricity-connection-made-after-the-construction-of-secretariat-and-toilet-is-completed-cdo-jpnagar-news-mbd42172451","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय और शौचालय का निर्माण पूरा होने पर कराए विद्युत कनेक्शन: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय और शौचालय का निर्माण पूरा होने पर कराए विद्युत कनेक्शन: सीडीओ
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा करने के बाद, 50 लाख की लागत वाली योजनाओं से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश जारी किया। कहाकि जिन योजनाओं का उद्घाटन हो चुका है, यदि उनके पत्थर नहीं लगे हैं, तो वहां यथाशीघ्र पत्थर लगाए जाए। ग्राम सचिवालय और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा होने पर विद्युत कनेक्शन कराया जाए। बोले विकास कार्यों के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, वहां पर विद्युत कनेक्शन कराया जाए। यदि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव विद्युत कनेक्शन नहीं कराते हैं, तो सर्वप्रथम उन्हें नोटिस जारी करें। इसके बाद भी यदि वो विद्युत कनेक्शन नहीं कराते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जो कार्य रुक गए थे, उन्हें प्रगति के साथ आगे बढ़ाएं। बोले वासुदेव तीर्थ पर्यटन स्थल के सुंदरीकरण का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा जल्द ही किया जाएगा। विकास कार्यो की जानकारी कर उन्होंने उद्घाटित परियोजनाओं पर पत्थर लगाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दुर्गेश नंदिनी, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, जिला क्रीड़ा अधिकारी आदि सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं कार्यदायी संस्थाओं में सी एंड डीएस उत्तर प्रदेश जल निगम मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड मुरादाबाद, यूपी सिडको, जल निगम संभल (नगरीय), जल निगम अमरोहा (ग्रामीण), सिंचाई खंड मुरादाबाद, यूपीपीसीएल-21, आवास विकास परिषद, पैकफेड निर्माण प्रखंड बिजनौर, नगर पालिका परिषद गजरौला, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत अमरोहा, विद्युत विभाग निर्माण खंड, उत्तर प्रदेश सेतु निगम, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के प्रतिनिधि मौजूद रहे।