फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electrician accused of beating villager should be arrested

Amroha News: ग्रामीण की पिटाई करने के आरोपी बिजलीकर्मी किए जाएं गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 15 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Electrician accused of beating villager should be arrested
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन शंकर की पंचायत का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि बिजलीघर में ग्रामीण को बंद करके पीटने वाले संविदा कर्मियों को गिरफ्तार जल्द से जल्द किया जाए। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि जनपद में धान क्रय केंद्राें पर किसानों से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपालों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है। बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसे समाप्त किया जाए। एनपीके यूरिया या डीएपी लेने पर किसानों को नैनो खाद जबरदस्ती दी जा रही है। जिसको तत्काल बंद किया जाए। हसनपुर चीनी मिल की क्षमता वृद्धि की जाए। क्षेत्र में बंदरों व कुत्तों का आतंक है। इन्हें पकड़वाया जाए। 23 अक्तूबर तक समाधान नहीं होने पर 24 को एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सुशील सिंह को प्रदेश सचिव, राजपाल सैनी को ब्लॉक सचिव, जितेंद्र प्रजापति को नगर अध्यक्ष सैदनगली, रोहताश सिंह को तहसील संरक्षक, चंद्र किरन सिंह को ब्लॉक संरक्षक बनाया गया। यहां सोनिया प्रजापति, कविता सिंह, धर्मपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed