फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electric line dug from JCB, case on two

Amroha News: सैदनगली में जेसीबी से खोद डाली बिजली की लाइन, दो पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Electric line dug from JCB, case on two
सैदनगली। नगर पंचायत में निर्माणाधीन घंटाघर के पास बिजली की लाइन को लापरवाही के चलते जेसीबी से खोद दिया गया। बिजलीघर के अवर अभियंता ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सैदनगली बिजली के अवर अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि 23 जून को शाम छह बजे 11 केवी पोषक लाइन सैदनगली उपकेंद्र में स्थापित ओसीबी ट्रिप हो गई। जिसके कुछ समय पश्चात समय पोषक लाइन की पुन: प्रयास किया तो फिर ओसीबी ट्रिप हो गई। जिस कारण 11 केवी लाइन को ब्रेकडाउन में डाल दिया गया। इसके बाद लाइनमैन धर्मेन्द्र को पेट्रोलिंग के लिए भेजा गया। लाइनमैन के द्वारा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए जांच की निर्माणाधीन घंटाघर के पास जेसीबी से खोदाई का कार्य चल रहा था। मौके पर शफीक ठेकेदार निवासी कस्बा उझारी तथा जेसीबी चालक मोनू के द्वारा खोदाई की जा रही थी। उन्होंने अंडरग्राउंड लाइन को लापरवाही से जेसीबी चलाकर काट दिया। अवर अभियंता ने बताया कि जेसीबी के ठेकेदार और चालक को पहले ही इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद लाइन काट दी गई। लाइन कटने से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में शफीक ठेकेदार व जेसीबी चालक मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed