{"_id":"58ed2da24f1c1ba368cf6a37","slug":"electric-cut-from-15-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकडाउन से 15 गांवों में दो दिन से बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकडाउन से 15 गांवों में दो दिन से बिजली ठप
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
गुलड़िया से अहरोई बिजलीघर को जा रही हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। दो दिन से अहरोई बिजलीघर बंद है। इससे जुड़े 15 गांवों में अंधेरा है। मंगलवार को एक्सईएन खुद फाल्ट को खोजने के लिए निकले। बिजली पोलों की चेकिंग की। देर शाम तक खराबी नहीं मिल सकी थी। हालांकि वह फाल्ट सही करते ही सप्लाई चालू करने की बात कह रहे थे।
132 केवी गुलड़िया बिजलीघर से अहरोई बिजलीघर को हाईटेंशन लाइन जा रही है। गत रविवार को अचानक लाइन में फाल्ट हो गया, जिसके कारण सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बिजलीघर से जुड़े गांव भजनपुरी, अहरोई, रायपुर, उकसी, पचोकरा, उमरपुर, दरियापुर, पट्टी, नाजरपुर खुर्द, एवजाबाद आदि में अंधेरा छा गया था। पता चलते ही जेई अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर फाल्ट को तलाशने में जुट गए, लेकिन सोमवार तक कोई सफलता नहीं मिल पाई।
मसले को गंभीरता से लेते हुए आज अधिशासी अभियंता दीपक अग्रवाल खुद लाइन की पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट को ढूंढने में लग गए। शाम तक उनके द्वारा पोल दर पोल चेकिंग कराई गई, मगर फाल्ट पकड़ में नहीं आया। एक्सईएन के मुताबिक अभी खराबी का पता नहीं चल रहा है। लाइन की पेट्रोलिंग की जा रही है। जैसे ही फाल्ट मिलेगा वैसे ही उसको सही कर क्षेत्र की सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा।