{"_id":"6935ea6bab3a3fbd700a97aa","slug":"election-of-the-executive-committee-of-ramlila-management-committee-on-21st-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-152951-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रामलीला प्रबंध समिति की कार्यकारिणी का चुनाव 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रामलीला प्रबंध समिति की कार्यकारिणी का चुनाव 21 को
Mon, 08 Dec 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। श्री रामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव की कार्यकारिणी का चुनाव 21 दिसंबर को होगा। शनिवार रात समिति के आजीवन सदस्यों की बैठक में इसका फैसला लिया गया। बैठक में दोनों पक्षों के बीच चल रहे अदालती विवाद सुलटाने पर भी सहमति बन गई।
रामलीला प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर जुलाई 2024 से विवाद चला आ रहा है। प्रबंध समिति का कार्यकाल तीन साल का होता है। 2024 में समिति के चुनाव होने थे लेकिन एक राजनैतिक दबाव में प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए चुनाव नहीं होने दिया। मामला अदालत में चला गया। जुलाई 2025 में आजीवन सदस्यों ने खुली बैठक बुलाकर जागेश अग्रवाल को अध्यक्ष चुन लिया था। कोर्ट ने भी जागेश की अध्यक्षता वाली कमेटी को ही रामलीला मंचन की जिम्मेदारी सौंपी थी।
दशहरा बीत जाने के बाद जागेश अग्रवाल ने चुनाव की रूपरेखा तैयार करने के लिए शनिवार को आजीवन सदस्यों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सदस्यों ने चुनाव कराने पर सहमति व्यक्त की। सर्वसम्मति से 21 दिसंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में छह सदस्यों का निर्वाचक मंडल नियुक्त किया गया। इनमें शरद गर्ग, इंद्रपाल सिंह, कपिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजीव कुमार व वीरेंद्र सिंह शामिल है। निर्वाचक मंडल के बीच विवाद होने की स्थिति में पूर्व अध्यक्ष ओमकार गर्ग का निर्णय अंतिम होगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, जागेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, मुकेश चंद, शरद गर्ग, अजय गोयल, रूपक अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।