फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथ का ब्योरा तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
election
अमरोहा। नौगांवा सादात विधान सभा सीट पर उप चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है। अब क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथ की अपडेट सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए सात थानेदारों से जानकारी मांगी गई है। दरअसल सात थाना की सीमा में विधान सभा के गांव शामिल हैं। अब चुनाव में खलल डालने वाले लोगों को चिह्नित करना है। ताकि ऐसे लोगों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इन पोलिंग स्टेशन में अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के कारण नौगांवा सादात विधान सभा सीट पर उप चुनाव होने हैं। इस बार एक हजार वोटर पर बूथों का निर्धारण किया जाना है। कोरोना संक्रमण काल में इस बार 489 बूथ पर वोट डाले जाएंगे। इन पोलिंग स्टेशन के अनुमोदन के लिए निर्वाचन आयोग को 117 और बूथों की सूची भेजी गई है। उम्मीद है जल्द ही अनुमोदन मिल जाएगा। अब मतदान के लिए क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की सूची अपडेट की जा रही है ताकि वोटिंग में किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ सके। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम इंद्र नंदन सिंह ने सात थानेदारों से क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथ की सूची तलब की है। उन्होंने कहा है कि
विज्ञापन

इन थानेदारों और प्रभारी निरीक्षक से मांगी रिपोर्ट
जिले के सात थानाक्षेत्र की सीमा में नौगांवा सादात विधान सभाक्षेत्र है। नौगांवा सादात के साथ ही अमरोहा देहात, डिडौली, रजबपुर, गजरौला, सैदनगली और हसनपुर कोतवाली सीमा के गांव भी विधान सभा क्षेत्र मे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होता है क्रिटिकल बूथ
ऐसे बूथ जहां पहले विवाद हुआ है। इसके अलावा मिली जुली आबादी हो, जिसमें धार्मिक या जाति के आधार पर लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा प्रत्याशी के वजह से विवाद की आशंका हो।
यह होता है वल्नरेबल बूथ
ऐसे बूथ जहां किसी परिवार या समुदाय के लोगों को वोट डालने से रोका जाता है। ऐसा करने वाले लोगों की पहचान की जाती है। वल्नरेबल बूथ एक गांव या मोहल्ले का कुछ खास इलाके में रहने वाले लोग हो सकते हैं।

- विधान सभा क्षेत्र में सात थाना शामिल हैं। थानेदारों से क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथ की रिपोर्ट मांगी गई है। -इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed