{"_id":"65145bd039a12d22b4098838","slug":"elderly-man-strangled-to-death-with-handkerchief-in-amroha-2023-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुजुर्ग की रुमाल से गला घोंटकर हत्या, रस्सी से बंधे थे हाथ, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुजुर्ग की रुमाल से गला घोंटकर हत्या, रस्सी से बंधे थे हाथ, खेत में पड़ा मिला शव
Wed, 27 Sep 2023 10:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:14 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के गांव चौखट निवासी अख्तर अहमद का परिवार रहता है। उनके परिवार का पालन पोषण खेती से होता है। मंगलवार को वह दवा लेने की बात कह कर घर से निकले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर से दना लेने जाने की बात कहकर निकले गांव चौखट निवासी अख्तर अहमद (60) रुमाल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यही नहीं उनके दोनों हाथ पीछे से बांधे गए। उनका शव गांव भगवानपुर के पास पड़ा मिला है। गले में रुमाल का फंदा कसा हुआ था।
विज्ञापन
इससे साफ हो गया कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या क्यों और किसने की, अभी पुलिस इस बारे में पता नहीं लगा पाई है। परिवार के लोगों ने भी किसी से भी रंजिश होने से साफ इन्कार किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चौखट निवासी अख्तर अहमद का परिवार रहता है। उनके परिवार का पालन पोषण खेती से होता है। मंगलवार को वह दवा लेने की बात कह कर घर से निकले थे। रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
धवार को उनका शव गांव भगवानपुर भूड़ में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक खेत में पड़ा मिला। उनके दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे और गले में रुमाल भी बंधा लगा था। घटनास्थल के नजदीकी अख्तर की बाइक भी खड़ी हुई मिली। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घर से गायब चल रहे बुजुर्ग का शव खेत में मिला है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच की जा रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।