{"_id":"68f7ecc2d414e91a460117ca","slug":"elderly-man-dies-of-fever-allegations-of-negligence-in-treatment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-150126-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुखार से बुजुर्ग की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुखार से बुजुर्ग की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
Wed, 22 Oct 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। नगर में बुखार से पीड़ित बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
कस्बा उझारी निवासी रियासत (65) को बुखार आ रहा था। मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सैदनगली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब दो घंटे बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करने का प्रयास किया। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही परिजन शव को अपने साथ ले गए। अस्पताल संचालक का कहना है कि बुजुर्ग को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है, यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है। तो जांच कराई जाएगी।