फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Elderly dies of fever, four new dengue patients found

Amroha News: बुखार से बुजुर्ग की मौत, चार डेंगू के नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies of fever, four new dengue patients found
अमरोहा/हसनपुर। बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हसनपुर क्षेत्र के गांव वहांपुर में रामपाल सिंह (60) को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन पास के ही निजी चिकित्सक के उपचार करवा रहे थे। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल में भी बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। हर दिन बुखार पीड़ित अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 1297 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें 110 लोग बुखार के थे। जिन्हें दवाई देकर भेज दिया गया। जबकि, जिला अस्पताल के वार्ड में शुक्रवार को 62 मरीज भर्ती थे। उधर, सात मरीज डेंगू वार्ड में भर्ती रहे। वहीं, इस दौरान 20 लोग डेंगू आशंकित पहुंचे। जिनका रेपिड टेस्ट कराया गया। इसमें चार लोग डेंगू पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है। सुबह शाम ठंडक है तो पूरे कपड़े पहने। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed