फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Elderly dies of fever, 39 more patients found

Amroha News: बुखार से बुजुर्ग की मौत, 39 और मरीज मिले

Sat, 28 Oct 2023 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 28 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies of fever, 39 more patients found
अमरोहा। ठंड पड़ने के बाद भी जिले में बुखार थम नहीं रहा है। ग्रामीण इलाकों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। लगातार मौतों से ग्रामीण डरे हुए हैं। अस्पताल में भर्ती डिडौली क्षेत्र में बुजुर्ग की बुखार से मौत हो गई। जबकि जांच के दौरान बुखार 39 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया के गांव भवालपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें 57 रोगी देखे गए। जिसमें 27 लोग बुखार पीड़ित मिले। जबकि 6 की डेंगू की जांच और 21 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। सभी निगेटिव पाई गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा के गांव पीलाकुंड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 48 रोगी देखे गए। जिसमें 12 लोग बुखार के पाए गए। यहां पांच लोगों की डेंगू की जांच की गई जो निगेटिव पाई गई। कुल सात रोगियों की मलेरिया की जांच की गई वह भी निगेटिव निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय के डेंगू के दो मरीज भर्ती रहे। वहीं डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी विजय पाल सिंह (65) को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उन्हें हाईवे स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed