{"_id":"61521b0a8ebc3efd1b4affcf","slug":"eight-year-old-boy-dies-of-fever-another-dengue-patient-found-jpnagar-news-mbd404200714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से आठ साल के बालक की मौत, 221 मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से आठ साल के बालक की मौत, 221 मरीज और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/हसनपुर। जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक बुखार से तप रहे हैं। ये ही वजह है कि सोमवार को सरकारी अस्पतालों मरीजों की भरमार रही। बुखार से पीड़ित आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि बुखार के 231 मरीज और मिले हैं। वहीं एक और डेंगू पीड़ित की पुष्टि हुई है। जिसका उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। अब जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 19 हो गई है। इसके अलावा मलेशिया गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में 18 और जाटोवाली में पांच डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ रही। चेकअप के दौरान मरीजों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कइयों को भर्ती भी किया। जबकि इसके पहले भी कई मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। जनरल वार्ड मरीजों की भरमार है। काफी तादाद में मरीज आ जाने से चिकित्सक व अन्य स्टाफ परेशान दिखे। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक कक्ष, इंजेक्शन रूम और दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ दिखाई दी।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 3273 मरीज पहुंचे। इसमें 231 मरीज केवल बुखार के मिले हैं। वहीं 8 मरीज टाइफाइड और 31 लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं। सभी मरीजों को दवा दी गई है। जबकि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी जावेद का आठ वर्षीय बेटा उवैश को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पास के ही चिकित्सक से उसका उपचार कराया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसकी जांच नहीं हो पाई थी। बिना किसी कार्रवाई के ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने गांव में टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है।