फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight underpasses will be built on Delhi-Lucknow railway line.

Amroha News: दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर बनेंगे आठ अंडरपास, आवागमन होगा सुगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Eight underpasses will be built on Delhi-Lucknow railway line.
गजरौला। रेलवे ट्रैक का फाटक बंद होने पर अब लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर बने आठ फाटकों को बंद कर उनके नीचे अंडरपास बनाए जाएंगे। एक अंडरपास पर चार करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। अंडर पास बन जाने पर ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर 24 घंटे में 250 से 300 ट्रेन गुजरती हैं। जिनके गुजारने के लिए 15 से 20 मिनट तक फाटक बंद करना पड़ता है। ट्रेन आने से दस मिनट पहले फाटक बंद किया जाता है। उसके गुजर जाने के पांच मिनट बाद फाटक खोला जाता है। रेलवे लाइन पर फाटक 10 कमालपुर पट्टी, 11-हसनपुर कचिया, 13-पृथ्वीपुर, 19-तेलीपुरा माफी, 22-मीरा सराय-पचोकरा महरबान अली, 31-बागड़पुर माफी, फाटक 41ए-महेशरा, 48-कांकाठेर है। ट्रेन आने पर फाटक बंद कर दिया जाने के कारण वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइन लग जाती है। कभी कभार एंबुलेंस तक फंस जाती है। जिससे मरीजों की जान पर बन आती है। किसी को इंटरव्यू आदि के लिए जल्दी जाना हो और फाटक बंद मिले तो उसके अरमान धरे रह जाते हैं। परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रा भी फाटक बंद होने के कारण देरी से पहुंचते हैं। ग्रामीणों के ट्रैक्टर ट्रॉली फाटक बंद मिलने पर काफी देर तक फंसे रहते हैं। उपरोक्त आठ स्थानों पर फाटकों के कारण आवागमन में ग्रामीणों के सामने आ रही दिक्कत दूर करने के लिए अंडर पास बनाए जाने का निर्णय लिया है। एक अंडरपास पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन




अंडरपास बन जाने के बाद मिलेगी जाम से निजात
जिले में जहां-जहां पर अंडरपास बनाए जाएंगे, वहां पर अभी आवागमन में खासी दिक्कत रहती है। फाटक बंद होने पर जाम लग जाता है। गन्ने के सीजन में ट्रैक्टर ट्राली लदे गन्ने निकलने पर दूर तक वाहनों की लाइन लग जाती है। जब तक जाम खुलता है, दूसरी गाड़ी आ जाती है। फिर जाम लग जाता है। अंडरपास बन जाने पर जाम लगने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आठ अंडरपास बनाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी है। इसके बाद अंडरपास बनाए जाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। अंडरपास बनने से वहां की जनता को भी बहुत फायदा मिलेगा।
-नवीन पाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed