फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight thousand e-challans of the traffic and transport department will be abolished

Amroha News: यातायात व परिवहन विभाग के आठ हजार ई-चालान होंगे खत्म

Thu, 18 Sep 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand e-challans of the traffic and transport department will be abolished
अमरोहा। परिवहन विभाग ने साल 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालान खत्म करने का फैसला लिया है। इसके तहत अमरोहा जिले में करीब आठ हजार ई-चालान समाप्त होंगे। इनमें नो पार्किंग, नो हेलमेट और ओवर स्पीडिंग के चालान शामिल हैं। इसके लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। अफसरों की माने तो जल्द पोर्टल पर चालानों को अपडेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। जिले में 2017 से 2021 तक बने हजारों ई-चालान अब कानून के तहत स्वतः समाप्त माने जाएंगे। यानी जिन चालानों पर अदालतों में कार्रवाई लंबित थी या जो समय-सीमा से बाहर हो चुके हैं। वह अब मान्य नहीं रहेंगे। इस कदम से वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इस फैसले के साथ ही फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) जैसी सेवाओं पर लगे अवरोध हट जाएंगे। यानी अब पुराने ई-चालानों की वजह से वाहन मालिकों को इन सेवाओं में अड़चन नहीं होगी। यह फैसला जनहित, पारदर्शिता और कानून के पालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से कोर्ट में पड़े छोटे-मोटे चालानों से न्यायपालिका और प्रवर्तन तंत्र पर अनावश्यक बोझ बढ़ रहा था। इनकी वसूली लगभग असंभव हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि चलाना को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चालानी वाहनों में सबसे ज्यादा बाइक शामिल हैं। सभी आठ हजार वाहनों पर करीब एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed