फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight policemen including the SHO and three inspectors suspended

Amroha News: लापरवाही बरतने में आदमपुर थानाध्यक्ष और तीन दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Eight policemen including the SHO and three inspectors suspended
अमरोहा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने आदमपुर थानाध्यक्ष, तीन दरोगा समेत आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसमें हसनपुर कोतवाली के दो दरोगा, एक सिपाही और डायल 112 के तीन सिपाही शामिल हैं। सभी पर कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने का आरोप है। आदमपुर थाने की जिम्मेदारी हसनपुर कोतवाली के एसएसआई को सौंपी गई है।
विज्ञापन




आदमपुर थाानाक्षेत्र के कोकापुर गांव में महाराणा प्रताप व डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। लोगों ने पुलिस से फोन करके शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की। अब प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार और दरोगा बलवान सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के मामले में हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा सतीश कुमार, सुनील कुमार और कांस्टेबल उदयपाल सिंह को भी सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा डायल 112 पीआरबी पर तैनात हेड कांस्टेबल गौरव सिंह, डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल पिंटू कुमार और प्रियदीप को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहना पड़ेगा। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौकेंद्र को साैंपी आदमपुर की कमान
एसपी ने आदमपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार की जगह हसनपुर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक शौकेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, इंस्पेक्टर एएचटीयू मनोज कुमार को मंडी धनौरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि धनौरा में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह को एएचटीयू भेजा है। एसपी ने अपने पीआरओ सुनील कुमार को रजबपुर थाने की कमान सौंपी है। वहीं, रजबपुर थाना इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा है।


-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed