{"_id":"696bdee69d2833ac69007ad4","slug":"eight-lakh-rupees-were-not-paid-for-the-sheets-pipes-and-iron-purchased-a-report-has-been-filed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-155716-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चादर, पाइप, लोहा खरीद कर नहीं दिए आठ लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चादर, पाइप, लोहा खरीद कर नहीं दिए आठ लाख, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अमरोहा। आरए ट्रेडर्स से चादर, पाइप और लोहा खरीदने के बाद लकी फैब्रिकॉन के मालिक ने आठ लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। मामले में एसपी के निर्देश पर लकी फैब्रिकॉन के मालिक सरफराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भूतपूर्व सैनिक राकेश चंद्र गुप्ता जोया रोड स्थित नवादा में आरए ट्रेडर्स फर्म चलते हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कनपुरा गांव के रहने वाले सरफराज भी लकी फैब्रिकॉन फर्म चलते हैं। उनके द्वारा एक मार्च 2018 से 19 जुलाई 2021 तक 7144962 रुपये की चादर, पाइप और लोहा खरीदा था। कुल रकम के सापेक्ष सरफराज ने 2018 से 2023 तक 63,41,769 रुपये का भुगतान बैंक के माध्यम से किया। लेकिन साढ़े चार साल बीतने के बाद भी उन्होंने 8,03,193 नहीं दिए।
कई बार तकाजा करने के बाद भी सरफराज बहाने बना लेते हैं। पीड़ित भूतपूर्व सैनिक राकेश चंद्र गुप्ता ने बैंक से ऋण ले रखा है। वह सरफराज पर बकाया रकम का 10.35% ब्याज भर रहे हैं। साढ़े चार साल में 3,74 087 रुपये ब्याज की रकम बनती है।
विज्ञापन
राकेश चंद्र गुप्ता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से। उनके निर्देश पर डिडौली पुलिस ने सरफराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।