फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight health workers found missing in DM's inspection, instructions to terminate the services of two

Amroha News: डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले आठ स्वास्थ्य कर्मी, दो की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Eight health workers found missing in DM's inspection, instructions to terminate the services of two
अमरोहा। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम को कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। जिसे लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। लगातार अनुपस्थित चल रहे पीएस मोहम्मद जैद वह आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी निपिन राणा की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। वहीं अनुपस्थित अन्य स्टाफ की जांच के बाद सेवा समाप्त करने की बात कही। इस दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को देख कर अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाई। चिकित्सकों को बाहर से दवा नहीं लिखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में मरीजों की समस्या पर ‘जिला अस्पताल में जरूरी दवाएं नहीं, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान लेकर डीएम ने बुधवार की सुबह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राइवेट कक्ष, जनरल वार्ड महिला तथा पुरुष, पैथोलॉजी कक्ष, डाट्स कक्ष, गंभीर नवजात शिशु ईकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र समेत चिकित्सालय के अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टॉक रजिस्टर, एक्सरे रजिस्टर सहित अन्य चिकित्सालयों के वार्डों का निरीक्षण किया। सख्त निर्देश देते हुए सीएमओ से कहा कि डॉक्टरों को अपने कक्ष में भेजें और मरीजों को ठीक प्रकार से देखें। जो डाक्टर्स लगातार अनुपस्थित हैं, उन पर कार्यवाही करें। कहा कि समय से समस्त स्टाफ की उपस्थिति और अनुपस्थिति अवश्य लगनी चाहिए। रजिस्टर का अवलोकन किया जिसमें पैरामेडिकल स्टाफ रजिस्टर में 45, डाक्टर्स रजिस्टर में 16, संविदा स्टाफ में 63 और आउटसोर्सिंग स्टाफ में 104 नाम अंकित थे। पीएस मौजूद, 10 मई से लगातार अनुपस्थित मिलने पर जांचोपरान्त सेवा समाप्त करने के आदेश दिए। स्वीपर आउटसोर्सिंग स्टाफ नितिन राणा की सेवा समाप्त के आदेश दिए। संविदाकर्मी राजू सिंह ब्लड बैंक, फिजियोथैरेपिस्ट, एनआरसी के श्रीकांत, साइकोलोजिस्ट लक्ष्मी, दीपू और गार्ड अंकित कुमार अनुपस्थित पाए। जांचोपरान्त आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनरल वार्ड के निरीक्षण में मरीजों व तीमारदारों से पूछा कि समय से मरीजों से खाना/दवा समय से मिल रही है या नही। जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण करते हुए चिकित्सक से दवाओं के रेट व रजिस्टर देखा। कहा कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लिखी जाए। साथ ही सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में जो भी दवाएं कम हैं उन्हें जल्द मंगाया जाए। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed