फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight couples arrested after raid in hotel

Amroha News: होटल में छापा मारकर पकड़े आठ जोड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Eight couples arrested after raid in hotel
हसनपुर(अमरोहा)। नगर में रहरा रोड पर गांव शाहपुर कला में एक होटल में प्रशासन के अधिकारियों ने छापामार कर आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिए। एसडीएम-सीओ की टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गलत गतिविधियां चल रही थीं। एसडीएम ने होटल को सील करा दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के रहरा रोड पर कस्बे से सटे गांव शाहपुर कला के नजदीक कई होटल संचालित हैं। आरोप है कि इन होटलों में अनैतिक कार्य कराया जाता है। दो दिन पूर्व गांव शाहपुर कला की ग्राम प्रधान मीनू रानी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया गया था। ऐसे होटलों पर कार्रवाई की मांग की थी, हवाला दिया था कि होटलों में हो रहे अनैतिक कार्याें से गांव में माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम सुनीता सिंह ने सीओ दीप कुमार पंत और कोतवाली पुलिस टीम के साथ बुधवार की दोपहर को होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल संचालक व रिसेप्शन पर बैठे लोग फरार हो गए। होटल के आठ कमरों से आठ लड़के व आठ लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें पकड़कर कोतवाली लाया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। एसडीएम ने छापेमारी की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई है। पकड़े जोड़ों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

आठ लड़कियों में दो महिलाएं भी शामिल, एक महिला के साथ था बच्चा
होटल में हुई कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों में आठ लड़कियाें में दो महिलाएं भी शामिल हैं, इनमें से एक महिला के पास मासूम बच्चा भी गोद में था। बताते हैं जिस महिला के पास बच्चा है। उसकी करीब दो साल पहले ही शादी हुई है। वह क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। परिवार के लोगों के साथ हसनपुर कस्बे में खरीदारी करने आई थी। इसी बीच परिवार के लोगों से दवाई लेने का बहाना बनाकर महिला होटल में पहुंच गई और वहां पुलिस के हत्थे चढ़ गई। जबकि पकड़े गए सभी लड़के आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं।

---

शिकायत मिली थी कि शाहपुर कला के पास होटल में गलत कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर सीओ व पुलिस की टीम के साथ यूनिक होटल एवं रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई। इस दौरान स्टाफ के लोग भाग गए। होटल के आठ कमरों से आठ जोड़े मिले। होटल को सील करा दिया है। संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है।
--सुनीता सिंह, एसडीएम हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed