{"_id":"6913a6700f4a49ff040d1293","slug":"eight-centers-have-been-set-up-for-the-navodaya-entrance-exam-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-151319-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नवोदय की प्रवेश परीक्षा को बनाए आठ केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नवोदय की प्रवेश परीक्षा को बनाए आठ केंद्र
Wed, 12 Nov 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। परीक्षा के आयोजन को जिलेभर में आठ केंद्र बनाए गए हैं। 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा में 3326 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिले के बसेड़ा तगा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 80 सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 3326 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को होगा। परीक्षा को केंद्रों का निर्धारण भी पूरा कर लिया गया है। जिलेभर में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें अमरोहा ब्लॉक के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, जोया ब्लॉक के लिए सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर व भगवत सरन इंटर कॉलेज जोया, धनौरा ब्लॉक के लिए श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, गजरौला के लिए ज्ञान भारती इंटर कॉलेज व हसनपुर ब्लॉक के लिए श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर व गंगेश्वरी के लिए ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी को केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण का कार्य पूरा कर लिया गया है। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन
-- --
किस ब्लॉक में कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल
ब्लॉक - अभ्यर्थियों की संख्या
अमरोहा - 445
धनौरा - 644
गजरौला - 478
जोया - 804
हसनपुर - 457
गंगेश्वरी - 498