{"_id":"66986c9825b3de9c23050de7","slug":"eight-and-a-half-lakhs-were-robbed-on-the-pretext-of-giving-a-job-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-122242-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
अमरोहा। व्यापारी के बेटे की फौज की अकाउंट शाखा में बाबू की नौकरी लगवाने का झांसा से देकर दो सगे भाइयों ने 8.50 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने फर्जी जॉइनिंग लेटर की फोटो कॉपी भी दे दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने शिकायत एसपी की। मामले में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
संभल जनपद के एचौड़ा कंबोह थानाक्षेत्र के भावलपुर बांसली गांव में व्यापारी दिवेश कुमार का परिवार रहता है। उनका बेटा सनी बंगा फौज में नौकरी की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि अप्रैल 2023 में एक कार्यक्रम के दौरान दिवेश की मुलाकात अमरोहा थानाक्षेत्र के कैलसा निवासी अनुज व उसके भाई तरुण से हुई। इस दौरान दोनों ने बेंगलुरु में फौज में बड़े अफसर से जान पहचान होने की बात कही। वहीं, दिवेश कुमार के बेटे सनी बंगा की नौकरी फौज की अकाउंट शाखा में बाबू के पद पर लगवाने का दावा किया। वर्ष 2023 में दिवेश कुमार और अनुज व तरुण की मुलाकात कई बार हुई। इस दौरान अनुज व तरुण के पिता सुनील ने भी नौकरी लगवाने की गारंटी दी थी।
साथ ही अफसर को मिठाई उपहार के रूप में आठ लाख रुपये देने की बात कही। विश्वास में आकर दिवेश ने दो लाख रुपये तरुण कुमार को दे दिए। उसने आश्वासन दिया कि मई के महीने में नियुक्ति पत्र आ जाएगा। बाद में दिवेश कुमार ने अपने दूसरे बेटे कनिक बंगा के खाते से 17 मई 2023 को 60 हजार रुपये और 19 मई 2023 को 5.40 लाख रुपये अनुज कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अनुज व तरुण के पिता सुनील कुमार ने क्लर्क पद ग्रेड ए की एक फोटो कॉपी दिखाई, लेकिन दी नहीं। जिसमें सनी बंगा का नाम अंकित था। इस दौरान कुछ और औपचारिकताएं पूरी करने की बात कह कर और एक लाख रुपये की डिमांड की गई। जिस पर दिवेश कुमार ने 50 हजार रुपये अनुज कुमार के खाते पर फोन पे कर दिए। जिसके बाद तरुण व सुनील कुमार ने एक बंद लिफाफा दिया और कहा कि घर जाकर खोलना।
विज्ञापन
पीड़ित दिवेश कुमार ने घर जाकर लिफाफा खोला तो उसमें तीन कागजों की फोटो कॉपी थी, जिसमें 10 लोगों की जॉइनिंग लिस्ट थी। 12 जून 2023 को नियुक्तिपत्र की फोटो कॉपी भी थी। मूल कॉपी मांगने पर अनुज व तरुण ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मामले की शिकायत पीड़ित दिवेश ने डिडौली कोतवाली में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने एसपी कुंवर अनुपम सिंह से कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अनुज, तरुण और उनके पिता सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -