फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eid shopping in the markets

ईद की खरीदारी को बाजारों मे लोग, सामाजिक दूरी का पालन नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Eid shopping in the markets
अमरोहा। ईद के सामान की खरीदारी को लोग बाजार में उमड़ आए। इसके चलते सामाजिक दूरी का दायरा टूट गया। कोरोना के खतरे की आशंका बढ़ गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची। उसने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को रमजान का 30 वां रोजा था। सहरी के बाद लोगों ने इबादत की। सुबह लगभग नौ बजे के बाद शहर के बाजारों में हलचल बढ़ गई। बटवाल, नौबतखाना,शफातपोता, कोट, बसावनगंज, बाजार रज्जाक, लकड़ा आदि मोहल्ले में खरीदारों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। दुकानदारों ने पुलिस से बचने के लिए तरकीब अपनाई। ग्राहक के आने पर शटर को उठाते ग्राहक अंदर जाते, इसके बाद शटर गिरा देते थे। ग्राहक के सामान खरीदने के बाद शटर उठाकर चुपचाप बाहर कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बाजार की ओर दौड़ लगा दी। उसने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इसके अलावा कई दुकानदारों को चालान काटा। कई जगहों पर पुलिस ने बैरियर से नाकेबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed