फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eid: Prayers in homes, prayers for the elimination of Corona

ईद : घरों में नमाज, कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Eid: Prayers in homes, prayers for the elimination of Corona
अमरोहा। ईद शुक्रवार को लोगों ने घरों में अकीदत के साथ मनाई। मस्जिदों में चुनिंदा लोग ही पहुंचे। इस दौरान कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए अल्लाह से दुआ की। रोजा के कबूल करने के लिए दुआएं कीं। बच्चों और युवाओं में उत्साह का माहौल रहा। मोबाइल फोन पर ही अपनों को ईद मुबारक बोला। व्हाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संदेशों को साझा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर से मुस्लिम घरों में हलचल शुरू हो गई। ईद और जुमा के संयोग को लेकर लोग उत्साहित दिखे। फज्र की अजान फिजा में गूंजी। इसके साथ लोगों ने घरों में वजू बनाया। नमाज की अदायगी में जुट गए। वहीं कुछ लोग मस्जिदों में गए। उन्होंने जमात के साथ नमाज अदा की। शहर और देहात की मस्जिदों लगभग पौने छह बजे घरों में नमाज पढ़ने का एलान हुआ। बाहर नहीं निकलने की अपील की। इसके चलते अधिकांश लोगों ने घरों में नमाज अदा की। बुजुर्गों ने इमामत की। लोगों ने कोरोना के खात्मे की दुआ की। इसके अलावा दोपहर 12 बजे के बाद मस्जिदों से जुमा की अजान की सदा गूंजी। इसके बाद लोगों ने घरों में जोहर की नमाज अदा की।
विज्ञापन

पुलिस के जवान मुस्तैद, नौबत खाना से लोग हटे
अमरोहा। पुलिस के जवान सुबह लगभग छह बजे नौबतखाना में पहुंचे। चर्चा है कि यहां एक जगह लोग नमाज अदा करने के लिए एकत्र हो रहे थे। पुलिस के जवानों को देख लोग आगे बढ़ गए। इसके अलावा शहर की जामा मस्जिद, बड़ वाली मस्जिद, नल चौराहा स्थित सब्जे गुंबद मस्जिद समेत अन्य जगहों पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की बैरिकेडिंग से आवागमन थमा
अमरोहा। ईद पर आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस बल की कार्ययोजना कारगर साबित हुई। शहर के टीपी नगर पुलिस के बगल में, बटवाल तिराहे, पक्का बाग चौराहा, शाह विलायत के सामने, लकड़ा चौराहे, कोतवाली के सामने बसावनगंज की ओर आने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी। इन जगहों पर होमगार्ड ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे।
शीर, सेवइयां, बिरयानी और कोरमा के जायके
अमरोहा। ईद पर घरों में लजीज पकवान बनाए गए। दस्तरख्वान पर कोरमा और बिरयानी सजी। शीर और सेवइयां भी लोगों ने खाए। परिवार के लोगों ने ही लजीज पकवानों को चखा।
मेले नहीं लगे, बच्चे रहे मायूस
अमरोहा। लॉकडाउन के चलते मोहल्ले और मस्जिदों के आस पास मेले नहीं लगे। जिसका बच्चों को मलाल रहा। उन्हें उनके पसंदीदा खिलौने नहीं मिले। दोपहर में गुब्बारे वाले मोहल्लों में घूमे। सड़कों और गलियों में आवाज गूंजी तो बच्चे बाहर निकले। उन्होंने मनपसंद गुब्बारे खरीदे।
मेहमानों ने भी दूरी बनाने में समझी भलाई
अमरोहा। उलमा की अपील का असर देखने को मिला। करीबियों के घरों में आने जाने के सिलसिले पर ब्रेक लग गया। इसके चलते बच्चों को ईदी नहीं मिली। ईदी को लेकर बच्चें मायूस हो गए। रिश्तेदारों में भी करीबियों से नहीं मिलने पर मायूसी दिखी।

वीडियो कॉल से बोलीं, इंशा अल्लाह अगली ईद होगी बेहतर
अमरोहा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों से मिलने जुलने से बचने की अपील की गई थी। इसके चलते युवती और महिलाएं मायूस दिखीं। वीडियो कॉल से रिश्तेदारों को मुबारकबाद दी। घर वालों का ख्याल रखने को कहा। वहीं अगली ईद पर आमने सामने बैठने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed