फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Echoes of Bharat Mata ki Jai in Tiranga Yatra in Gajraula

Amroha News: गजरौला में तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारों की गूंज

Sat, 17 May 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 17 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Echoes of Bharat Mata ki Jai in Tiranga Yatra in Gajraula
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर में शुक्रवार को भाजपा ने सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जवानों के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। शिव इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा इंदिरा चौक स्थित श्री गंगा प्याऊ शिव मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में लोग तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे।
यात्रा में शामिल सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। सेना के अद्भुत पराक्रम और शौर्य की पूरा देश गुणगान कर रहा है। विधायक राजीव तरारा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का आभार जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे नगर के भाजपा कार्यकर्ता मनमोहन सेन, सुनील गुप्ता, अंकुर नागर, नवीन गर्ग, पंडित अजय शर्मा आदि भाजपाई शिव इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे। सांसद तंवर और धनौरा विधयाक तरारा ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पहलगाम में हुई घटना को निंदनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा चौक पर यात्रा के समापन पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व उनके बेटे आयुष चौधरी ने यात्रा में शामिल लोगों को शरबत पिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, राम सिंह सैनी, धर्मेंद्र उर्फ लालू, राजीव शुक्ला, भाजपा की महिला मोर्चा की पश्चिमी यूपी की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपाली गंगवार, रामचंद्र सिंह गुर्जर, तेजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed