फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-system will be implemented in CMO office, no need to make rounds

Amroha News: सीएमओ दफ्तर में लागू होगी ई-व्यवस्था, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
E-system will be implemented in CMO office, no need to make rounds
अमरोहा।
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर में भी ई-ऑफिस की नई व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए विभागीय के स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति, हेल्थ, दिव्यांग सर्टिफिकेट, कर्मचारियों की तैनाती समेत अन्य सभी कार्यों की स्थिति भी ऑनलाइन चेक की जा सकेगी।
जिले के सरकारी विभागों में ई-ऑफिस की व्यवस्था लागू करने की कवायद चल रही है। इसके तहत कवायद में सीएमओ कार्यालय में भी ई-ऑफिस लागू होने जा रहा है। नई व्यवस्था में संबंधित बाबू पत्रावलियों पर डिजिटल हस्ताक्षर कर भेजेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उच्चाधिकारी पत्रावलियों पर डिजिटल हस्ताक्षर कर अनुमोदन करेंगे। इस तरह विभागीय स्तर पर कार्यालय के किसी भी पटल पर पत्रावलियों की पेंडिंग नहीं होगी। चिकित्सा प्रतिपूर्ति, हेल्थ व दिव्यांग सर्टिफिकेट, कर्मचारियों की तैनाती समेत अन्य कार्यों की स्थिति ऑनलाइन चेक की जा सकेगी। नई व्यवस्था में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते पत्रावलियों की पेंडिंग का झंझट ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुछ लिपिकों के डिजिटल हस्ताक्षर व आईडी बनाई जा चुकी है। विभाग के बाकी अधिकारियों, लिपिकों का डिजिटल सिग्नेचर व आईडी बनाने का काम चल रहा है। कार्यालय में नई व्यवस्था जल्द ही पूरी तरह से लागू हो जाएगी। - डाॅ. सत्यपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed