{"_id":"6137c6058ebc3eb6c127bf77","slug":"e-rickshaw-robbed-the-driver-after-intoxicating-jpnagar-news-mbd4018695185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया ई-रिक्शा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दो लोगों ने पाकबड़ा से अतरासी के लिए बुकिंग कर चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूट लिया। बाद में उसे जोया टोल प्लाजा के पास बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। चालक को बेहोश पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार की देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायंती कलां गांव में असलम का परिवार रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। दस दिन पहले असलम में डेढ़ लाख रुपये का ई-रिक्शा खरीदा था। वह पांयती कलां से पाकबड़ा के लिए ई-रिक्शा चलाता है। आरोप है कि सोमवार की दोपहर वह पाकबड़ा में खड़ा था। तभी दो लोगों ने ई-रिक्शा अतरासी जाने के लिए किराए पर बुक कर लिया। दोनों युवक ई-रिक्शा में बैठकर चल दिए। आरोप है कि रास्ते में असलम को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और रजबपुर थानाक्षेत्र में टोल प्लाजा के पास बेहोशी की हालत में फेंक ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। सोमवार की देर शाम राहगीरों ने असलम को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। असलम को बेहोश अवस्था में जोया के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मंगलवार सुबह होश में आने पर असलम ने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन घटना की जांच कराई जा रही है।