फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E rickshaw driver was murdered to avenge assault in amroha

Amroha: मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या, बोरी में मिला था खून से लथपथ शव

Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेवटर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेवटर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
सार

अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव मानकजूड़ी निवासी बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रपाल सिंह के बेटे काविंदर की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बुधवार की सुबह कांठ रोड बाईपास स्थित आम के बाग में बोरी में बंद खून से लथपथ बरामद हुआ था।

विज्ञापन
E rickshaw driver was murdered to avenge assault in amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा में बीस दिन पहले सवारी बैठाने को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए ई-रिक्शा चालक की हत्या की गई थी। पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी 25-25 हजार के इनामी तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही भी जख्मी हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव मानकजूड़ी निवासी बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रपाल सिंह के बेटे काविंदर की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बुधवार की सुबह कांठ रोड बाईपास स्थित आम के बाग में बोरी में बंद खून से लथपथ बरामद हुआ था। एसपी आदित्य लांग्हे ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने फाजिल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने अपने दो साथियों कामिल और हसन निवासी जट बाजार के नाम बताएं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया। फाजिल की गिरफ्तारी होने की सूचना मिलने पर हत्यारोपी कामिल और हसन ने अमरोहा से भागने की योजना बना ली।

विज्ञापन

करीब तीन बजे दोनों बाइक पर सवार होकर रायपुर उक्सी गांव के जंगल होते हुए भागने की कोशिश कर रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और एसओजी की टीम से साथ दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर ली। जैसे ही पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तभी एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान बदमाशों की गोली कांस्टेबल अनिल कुमार के हाथ में लगी और वह जख्मी हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और पैर में गोली लगने से हत्यारोपी कामिल और हसन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी राजीव कुमार सिंह और सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चालक काविंदर की हत्या ई रिक्शा लूटने के लिए नहीं की गई थी, बल्कि सवारी बैठाने को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी कामिल और हसन ई रिक्शा चलाते हैं, जबकि फाजिल ऑटो चलाता है। मृतक काविंदर भी ई-रिक्शा चलाता था। बीस दिन पहले सवारी बैठाने को लेकर काविंदर की कामिल और हसन से हाथापाई हो गई थी। हत्यारोपी कामिल व हसन और फाजिल आपस में दोस्त हैं। इसलिए तीनों ने काविंदर की हत्या की योजना बना डाली। बुधवार को फाजिल ही काविंदर को बुलाकर कांठ रोड स्थित कामिल के गोदामनुमा मकान में ले गया था।

विज्ञापन

काविंदर पहले से ही शराब के नशे में था, इसका फायदा उठाते हुए तीनों ने उसकी चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर आम के बाग में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या आरोपियों की निशानदेही पर गोदाम नुमा मकान में खड़े रिक्शा और हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। फोन की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि तीनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed