{"_id":"68f7ea040e7122ed3602ba78","slug":"e-rickshaw-catches-fire-passengers-jump-to-save-their-lives-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-150142-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ई-रिक्शा में आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ई-रिक्शा में आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Wed, 22 Oct 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा।
शेरपुर मार्ग पर गांव सुनगढ़ माफी के पास एक ई-रिक्शा में आग लग गई। ई-रिक्शा में सवार महिलाओं ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद लोगों ने बालू डाल कर आग पर काबू पाया।
कस्बा निवासी राजीव कुमार आलू के बोरे लेकर ई-रिक्शा से गांव लिसड़ी जा रहे थे। उनके साथ दो महिलाएं भी सवार थीं। शेरपुर मार्ग स्थित सुनगढ़ माफी गांव के पास अचानक रिक्शा से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी। घबराई हुई महिलाओं ने कूदकर अपने को बचाया। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर वहां पड़ी रेत डालकर आग पर काबू पाया। आग से ई-रिक्शा भी जल गई। बताया जाता है कि आग बैटरी के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटी, पांच घायल
रहरा। दिवाली के त्योहार पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई रिक्शा पलट गया जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव शीतला सराय निवास मूर्ति, सीमा, भूरिया, रज्जो, पुष्पा और तीन वर्षीय विशु ई-रिक्शा में बैठकर सोमवार को सुबह के समय पोरारा घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे। रहरा पोरारा मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीमा, भूरिया, और रज्जो को रेफर किया गया है। इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि कोई सूचना हादसे की पुलिस को नहीं मिली है।