फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dussehra: Effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhkarna will be burnt at 34 places

दशहरा : 34 स्थानों पर जलाए जाएंगे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Dussehra: Effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhkarna will be burnt at 34 places
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेला स्थलों और जुलूस में सुरक्षा रहेगी। डीएम-एसपी ने अधिकारियों को ड्यूटी का निर्वाह ठीक से करने के निर्देश दिए हैं। जिलेभर में शनिवार से 15 अक्तूबर तक 34 स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। इस बार 25 फीट के रावण का दहन होगा। जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 20-20 फीट के होंगे।
दशहरा पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह अलर्ट है। आजाद रोड स्थित जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल मेला लगा है। जहां राम-रावण की सेना के बीच युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन होगा। बारह से पंद्रह हजार लोगों की भीड़ आने का अनुमान है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं। मेला स्थलों पर पुलिस-पीएसी के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुतला दहन और मेला स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। जुलूस मार्गों पर पुलिस व पीएसी रहेगी। दूसरे थानों की फोर्स को लगाया गया है। ग्रामीण इलाकों में रावण दहन के कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। सभी मेला स्थलों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 25 फीट रहेगी। जबकि मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 20 फीट है। शाम करीब सात बजे रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। डीएम निधि गुप्ता और एसपी कुंवर अनुपम सिंह अग्निबाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन करेंगे। इससे पहले सीओ सिटी और एसडीएम सदर ने कुंभकरण और एडीएम मेघनाथ के पुतलों का दहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर में रावण के 36 फीट ऊंचे पुतले का दहन

हसनपुर। नगर में दशहरा पर रावण का पुतला 36 फीट ऊंचाई का होगा। शनिवार सुबह को पुतला दहन स्थल श्रीमति सुखदेवी इंटर काॅलेज के मैदान पर पुतले को सावधानी के साथ ले जाया जाएगा, जहां शनिवार रात करीब 8.45 बजे पुतला दहन किया जाएगा। मोहल्ला होली वाला निवासी अशोक रावत रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं। पुतला तैयार करने में 35 हजार की लागत आई है। रामलीला कमेटी के प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने बताया शनिवार शाम चार बजे दशहरा मेले का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी करेंगे। इसके बाद रावण का पुतला दहन विधायक महेंद्र खड़गवंशी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed