{"_id":"67c4afdeb270de66b90244db","slug":"during-the-wedding-procession-dj-was-attacked-for-dancing-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-135323-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बरात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बरात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर मारपीट
Mon, 03 Mar 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बरात चढ़ते के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। मामले में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के धावड़ी गांव का है। यहां पर मुकेश कुमार का परिवार रहता है। शनिवार को उनके बेटे गौरव की बरात सैनी फार्म हाउस सिरसागढ़ में गई थी। बरात चढ़त के दौरान सिरसागढ़ के रहने वाले सुनील और राकेश अपने दो अज्ञात साथियों के साथ डीजे पर डांस को लेकर गाली गलौज करने लगे। रिश्तेदार भानु और अंकित ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चारों आरोपियों ने रिश्तेदारों को पीटा। घटना में भानु और अंकित घायल हो गए। रिश्तेदारों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई, तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हो भाग गए। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में सुनील, राकेश और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।