फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   During the surprise inspection of DPRO, flaws were found in the Panchayats

Amroha News: डीपीआरओ के औचक निरीक्षण में पंचायतों में मिली खामी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
During the surprise inspection of DPRO, flaws were found in the Panchayats
अमरोहा। डीपीआरओ के निरीक्षण में मंडी धनौरा के गांव चकनवाला मुस्तकम व वाजिदपुर में कूड़ा निस्तारण सक्रिय नहीं मिले। इसके साथ ही गांव में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली। डीपीआरओ ने एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश देते हुए आख्या तलब की है।
विज्ञापन

सोमवार को डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने मंडी धनौरा की पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह चकनवाला मुस्तकम व वाजिदपुर पहुंची। चकनवाला में पंचायत घर सही अवस्था में मिला। लेकिन, गांव के रास्ते क्षतिग्रस्त पाए गए व जलभराव की स्थिति मिली। गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र भी शुरू नहीं मिला। इसके अलावा कूड़े के निस्तारण के लिए बनाए गए नाडेप कम्पोस्ट पिट क्षतिग्रस्त तथा अक्रियशील मिले। सामुदायिक शौचालय भी निष्क्रिय मिला तथा पानी की आपूर्ति भी बाधित पाई गई। वहीं, गांव वाजिदपुर में पंचायत घर में प्लास्टर क्षतिग्रस्त पाया गया। शौचालय की स्थिति भी ठीक नहीं थी। उन्होंने पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान को ग्राम पंचायतों में विकास और साफ सफाई की असंतोषजानक स्थिति पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर कर अनुपालन आख्या दिए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय बीडीओ मंडी धनौरा व एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article