{"_id":"66ccf937cb3595e58400ef64","slug":"during-the-argument-the-shopkeepers-father-got-shocked-and-died-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124527-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कहासुनी के दौरान दुकानदार के पिता को लगा सदमा, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कहासुनी के दौरान दुकानदार के पिता को लगा सदमा, जान गई
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
कहासुनी के दौरान दुकानदार के पिता शाहिद (55) को सदमा लग गया। जिनकी मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
डिडौली क्षेत्र के गांव हटव्वा पट्टी निवासी शाहिद का बेटा सलमान परचून की दुकान करता हैं। रविवार को एक महिला उनकी दुकान पर सामान लेने आई थी। इसके बाद महिला ने दुकान में मोबाइल छुटने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। दुकानदार सलमान और महिला के भाई के बीच कहासुनी हो गई। जब यह बात सलमान के पिता शाहिद को हुई तो वह सदमे में आ गए। उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर मेरठ पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी के चलते मौत की पुष्टि हुई है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।