फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Durga festival ends with vermilion worship, devotees swing

सिंदूर पूजन के साथ दुर्गा महोत्सव का समापन, झूमे भक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Durga festival ends with vermilion worship, devotees swing
अमरोहा वासुदेव तीर्थ मंदिर परिसर में माता रानी का सिंदूर से तिलक करती महिलाएं। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। वासुदेव तीर्थ पर चल रहे दुर्गा महोत्सव का समापन माता रानी को सिंदूर अर्पित करके किया गया। भक्तों ने ब्रजघाट पहुंचने पर जयकारों के साथ मां की प्रतिमा को विसर्जित किया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के चलते श्री वासुदेव तीर्थ पर चल रहे दुर्गा महोत्सव के दसवें दिन विधि-विधान से मां का पूजन किया गया। सुबह से ही मां के पूजन के लिए श्रद्घालुुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। मां के दर्शन के लिए श्रद्घालुु लाइन में लगकर मंत्रों का जाप करते रहे। हवन में आहुति देकर परिवार के कल्याण व समृद्घि की कामना की। इसके साथ ही मां का पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। महिला श्रद्घालुुओं ने मां को सिंदूर अर्पित किया और अपने सुहाग के दीर्घ आयु होने की कामना की। श्रद्घालुओं ने रंग गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम स्थल पर सपत्नी डिप्टी कलेक्टर इंद्र नंदन सिंह पहुंचे और मां की पूजा-अर्चना की। उनकी पत्नी ने मां को सिंदूर अर्पित किया। जयकारों के बीच भक्तों की भीड़ मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए ब्रजघाट रवाना हो गई। विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के साथ मां की प्रतिभा को गंगा में विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से तीर्थ समिति अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन, सचिन शर्मा, अनिल जग्गा, रमेश चंद्र वर्मा, गौरव वर्मा, महेश चंद्र मालीवाल, इंद्रेश गुड्डू, विद्यानंद झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed