{"_id":"5f1b19498ebc3e63b66d5a6f","slug":"duplicacy-jpnagar-news-mbd356938648","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली बीड़ी तैयार करने वाले के गिरोह का पर्दाफाश, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली बीड़ी तैयार करने वाले के गिरोह का पर्दाफाश, चार पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने नामचीन ब्रांड की नकली बीड़ी तैयार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर पांच नामचीन ब्रांड की नकली बीड़ी और रैपर बरामद किए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि गैंग सरगना सहित तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। यह लोग पश्चिमी बंगाल की नामचीन बीड़ी सहित पांच ब्रांड तैयार कर बाजार में सप्लाई करते थे।
शुक्रवार को नगर कोतवाली में इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने नकली बीड़ी तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला कुरैशी के एक मकान में छापेमारी की गई थी। यहां नकली बीड़ी बनाने का कारखाना चलता पाया गया। पुलिस को देखकर कारखाना मालिक और मजदूर फरार हो गए थे। मौके पर चेतक, पताका, राजधानी सहित पांच नामचीन ब्रांड की बीड़ी के तीन बोरे बरामद हुए। इसमें दो ब्रांड अमरोहा के हैं, जबकि तीसरा पश्चिमी बंगाल में प्रचलित बीड़ी का है। भारी मात्रा में ब्रांडेड बीड़ियों के रैपर मिले हैं। पुलिस ने बीड़ी को जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक नकली बीड़ी बनाने वाला यह एक गिरोह है। इस मामले में कामिल, अरसद, नासिर और राजा उर्फ बबलू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। काफिल इस गिरोह का सरगना है। जबकि राजा उर्फ आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह लोग नकली बीड़ी को असली ब्रांड के रैपर में बेचने का काम कर रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।