फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to the closure of the Bhanpur gate, the old woman present in the ambulance died.

Amroha News: भानपुर फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस में मौजूद वृद्ध महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the Bhanpur gate, the old woman present in the ambulance died.
गजरौला (अमरोहा)। दिल की बीमारी से जूझ रही बिजनौर के दरबाड़ा निवासी 70 वर्षीय महिला ने भानपुर रेलवे फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। फाटक ट्रेनों के गुजरने के कारण बंद था। जिसके चलते एंबुलेंस फंस गई। मृतका का शव परिजन घर ले गए। दरबाड़ा निवासी एक 70 वर्षीय महिला दिल की बीमारी से जूझ रही है। बताया जा रहा है कि उसे सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे परिजन निजी एंबुलेंस से मुरादाबाद के टीएमयू ले जा रहे थे। एंबुलेंस का चालक जल्दी के चक्कर में एंबुलेंस को चौपला की बजाय भानपुर फाटक की तरफ ले गया। मगर ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक बंद था। भीषण गर्मी के कारण जाम लगा था। बीमार वृद्घा को एंबुलेंस में ऑक्सीजन लगी थी। इस दौरान दिल्ली की तरफ जा रहीं दो ट्रेन गुजर गईं। इसी बीच स्टेशन की तरफ से आ रही एक मालगाड़ी की शंटिंग की गई। फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस मे मौजूद महिला की सांस थम गईं। 20 मिनट बाद 12-50 पर फाटक खुला। मगर वृद्धा की मौत हो जाने पर चालक ने एंबुलेंस पीछे की तरफ मोड़ी और वापस चांदपुर की तरफ ले गया। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह का कहना है कि फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस में मौजूद किसी महिला की मौत की उनको जानकारी नहीं है। वैसे भी इमरजेंसी सेवा के लिए चौपला की तरफ से जाना चाहिए था।
विज्ञापन

एक ट्रेन के लिए दस मिनट बंद रहता है फाटक
भानपुर रेलवे फाटक से 24 घंटे में 120 ट्रेन गुजरती हैं। इसके अलावा शंटिंग भी की जाती है। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि एक ट्रेन गुजरते समय दस मिनट के लिए फाटक बंद किया जाता है। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन कांकाठेर से पास होते ही फाटक को बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली जो भी ट्रेन काफूरपुर को पास हो जाती है, तभी फाटक को बंद कर दिया जाता है। 24 घंटे में कम से 20 घंटे भानपुर फाटक बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed