फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to overload, the population of seven thousand was immersed in the darkness due to the blowing of the transformer.

ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में डूबी रही सात हजार की आबादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to overload, the population of seven thousand was immersed in the darkness due to the blowing of the transformer.
ओवरलोड के चलते 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण तकरीबन सात हजार की आबादी अंधेरे में डूब गई। दिन भर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फुंका ट्रांसफार्मर बदलने में लगे रहे। बिजली नहीं आने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल की किल्लत हो गई। लोगों को रात के ही पानी से काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला महाजन बस्ती में बिजली का 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे मोहल्ले के साथ ही अंबेडकर नगर, जलाल नगर में बिजली जाती है। इन मोहल्लों की आबादी सात हजार से अधिक है। सोमवार की सुबह ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे सात हजार की आबादी की बिजली ठप हो गई। लोग अंधेरे में डूब गए। कड़ाके की सर्दी में बिजली नहीं आने के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक किल्लत पेयजल की हुई। बिजली नहीं आने के कारण लोगों के सबमर्सिबल नहीं चल सके। डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा,
विज्ञापन

सुरेंद्र गोयल, नरेंद्र गोयल, जेएन शर्मा, संजीव सिंघल, मोहन लाल, सोनू गर्ग, उमेश पंसारी, डॉ.प्रदीपशर्मा, मुनीशगर्ग, श्याम एडवोकेट, कपिल सिंघल आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण लोग सबमर्सिबल चलाकर ताजा पानी नहीं भर सके। गीजर भी बंद रहे। टंकियों में रात के भरे गए पानी से काम चलाना पड़ा। लोगों के सामने पेयजल की किल्लत भी पैदा हो गई। आस पास के हैंडपंपों से पानी भर कर जरूरी कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed