{"_id":"64adb7dc5f1fbc8cce04b0b7","slug":"due-to-increase-in-the-water-level-of-the-ganga-the-crisis-on-the-ganganagar-bridge-deepened-the-movement-of-heavy-vehicles-stopped-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-920-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगानगर पुल पर संकट गहराया, भारी वाहनों का आवागमन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगानगर पुल पर संकट गहराया, भारी वाहनों का आवागमन रोका
Wed, 12 Jul 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर/ढबारसी। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगानगर स्थित गंगा नदी पर बने पुल की एप्रोच पर गंगा की तेज धार टकरा रही है। एप्रोच व मार्ग के धंसने की आशंका के चलते पुल से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया है। मार्ग व एप्रोच को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम रेत के कट्टे व भारी पत्थरों को लगा रही है।
सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन ने दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा रखी है। जिसकी वजह से भारी वाहन दिल्ली पहुंचने के लिए गंगानगर व अनूपशहर के पुल से आवागमन कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश होने व बैराज से पानी छोड़ने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगानगर स्थित पुल की एप्रोच तीव्र धार के कारण पिछले वर्ष बह गई थी। जिससे अमरोहा व बुलन्दशहर के सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया था। पिछले वर्ष की स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय मित्तल ने बताया कि गंगा की धार पुल की एप्रोच व मार्ग पर कम्पन पैदा कर रही इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पुल से भारी वाहनों का आवागमन कर दिया गया है। भारी वाहनों को पुल से 500 मीटर की दूरी पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
पुल को सुरक्षित करने के लिए 915 मीटर बांध का प्रस्ताव भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ढबारसी। हसनपुर गवां मार्ग से जयतौली भगवानपुर होते हुए बुलंदशहर मार्ग पर स्थित गंगा पुल की एप्रोच को सुरक्षित बनाने के लिए आईआईटी रुढ़की के इंजीनियरों से 915 मीटर लम्बा बांध बनाने के लिए नक्शा तैयार कराया है। इस बांध के निर्माण में 22 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बांध का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया।
विज्ञापन
गंगानगर स्थित पुल पर गंगा में बाढ़ आने पर खतरा मंडराने लगता है। अमरोहा से बुलंदशहर मार्ग को जोड़ने वाले इस पुल को सुरक्षित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग ने आईआईटी रूढकी के इंजीनियरों ने 915 मीटर लम्बा व मार्ग की उंचाई के बराबर बांध का नक्शा तैयार किया गया है। इस बांध के निर्माण में 22 करोड़ 38 लाख 58 हजार रुपए की लागत आए। लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा है। सहायक अभियंता विजय मित्तल ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलते ही बांध के निर्माण का टेंडर जारी कर कार्य शुरू किया जाएगा।