फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to heavy rain, houses collapsed and power went out in some places

Amroha News: झमाझम बारिश में कहीं गिरे मकान तो कहीं गुल हुई बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rain, houses collapsed and power went out in some places
अमरोहा। जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम में बदलाव के साथ रात तीन बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सुबह 11 बजे तक जारी रहा। वहीं, हवा भी चलती रही। इससे जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं, लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। रहरा क्षेत्र में मकान की छत भरभराकर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। वहीं नगर में भी दीवार गिर गई। उधर, शहर में जलभराव होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछले दो तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन हो गया है। बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश हुई थी। वहीं रात में फिर मौसम में बदल गया। तीन बजे के बाद बरसात शुरू हो गई और हवा भी चली। जिससे तापमान में गिरावट आई। 11 बजे तक लगातार आठ घंटे बारिश होने से जनजीवन भी प्रभावित हो गया। गांव पंजू सराय में गंगा शरण के मकान की दीवार बारिश के चलते गिर गई। गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। उधर, बारिश के बीच शहर के कैलसा बाईपास, हाशमी नगर, सुभाष नगर, प्रीत बिहार, जोया रोड, मुन्नी देवी अस्पताल समेत कई जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

उधर, बारिश के चलते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 31 पर पहुंच गया। जबकि, बुधवार को 33 पर रहा था। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश लगातार होने की संभावना है। पूरे सप्ताह बारिश होती रहेगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बारिश और हवा के साथ गुल हुई बिजली
अमरोहा। हवा के साथ हुई बारिश से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े आशियाना, सिटी होम, प्रीत बिहार, रायपुर खुर्द, ऑफिसर्स कॉलोनी, कलक्ट्रेट के अलावा बड़े क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। चार बजे से लेकर सुबह 11 बजे के बाद तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इसके अलावा जामा मस्जिद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में फाल्ट 200 घरों की आपूर्ति गुल हो गई। वहीं, अन्य जगह भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में लोगों पानी व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद

---------
बारिश से किसानों के खिले चेहरे

गजरौला। इलाके में हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से जहां भीषण गर्मी से निजात मिली है, वहीं सूख रहीं फसलों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हुई। गजरौला नगर व आस पास इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह बूंदाबांदी के बाद बारिश शुरू हुई। जिससे तापमान काफी नीचे आ गया। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। क्योंकि फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। अब कई दिन सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसानों का कहना है कि बारिश से गन्ने व चारे की फसल को बहुत फायदा पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed