फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to heat, laborers are not available to build the spur

Amroha News: भीषण गर्मी के चलते नहीं मिल रहे गंगा किनारे स्पर बनाने को मजदूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Due to heat, laborers are not available to build the spur
गजरौला। भीषण गर्मी, उच्च तापमान और आग उगल रही सूरज की किरणों के कारण गंगा तट पर स्पर बनाने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। लिहाजा आठ दिन से स्पर बनाने का काम बंद पड़ा है। बाढ़ खंड विभाग को मजदूर मिलें तो काम शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

गर्मी इस कदर सितम ढा रही है कि इससे आम जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। भीषण गर्मी के चलते घासीपुरा, सुनपुरा और मोहम्मदाबाद के सामने गंगा का कटान रोकने के लिए बनाए जा रहे स्पर का काम अधूरा पड़ा है। क्योंकि काम करने के लिए बाढ़ खंड विभाग को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इन गांवों के सामने गंगा का कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड विभाग द्वारा स्पर बनवाए जा रहे हैं। जिन पर दो करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे। बाढ़ खंड विभाग द्वारा अप्रैल से काम कराया जा रहा था। मगर बीते शनिवार को गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से स्पर बनाने का काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

अब गंगा में पानी तो कम हो गया, लेकिन बाढ़ खंड के सामने मजदूर न मिलने की समस्या खड़ी हो गई। जिसके चलते स्पर बनाए जाने का बंद पड़ा काम शुरू नहीं कराया गया। जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि काम करने के लिए एक दो दिन में मजदूर मिल जाएंगे। इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed