{"_id":"68aa17aa52d5c1622b074c52","slug":"due-to-floods-villagers-are-walking-two-kilometers-to-bring-fodder-for-animals-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-146265-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाढ़ की मार, दो किलोमीटर चलकर पशुओं के लिए चारा ला रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाढ़ की मार, दो किलोमीटर चलकर पशुओं के लिए चारा ला रहे ग्रामीण
Sun, 24 Aug 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर के गांव मुबारिजपुर के जंगल में बाढ़ के पानी से चारा लेकर आते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
हसनपुर (अमरोहा)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण एक बार फिर बाढ़ का पानी खेतों में घुस गया है। इससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और कई मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया है।
बाढ़ के पानी में घुसकर करीब दो किमी तक दूरी तय करके ग्रामीण पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं। गंगेश्वरी क्षेत्र के तटबंध पर रहने वाले किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। बाढ़ के इस खतरे से मुबारिजपुर, सलारा, जीवपुर, पौरारा सहित कई गांवों के किसान चिंतित हैं। गांव गंगानगर में कई स्थानाें पर पानी भरा हुआ है। जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।
महिलाएं जान जोखिम में डालकर खेतों से चारा लेने जा रही हैं। किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि तटबंधों को मजबूत किया जाए और बाढ़ से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। संवाद