फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to dispute with sister-in-law, girl reached to jump in Tigri Ganga, people stopped

Amroha News: भाभी से तकरार के चलते तिगरी गंगा में कूदने पहुंची युवती, लोगों ने रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Due to dispute with sister-in-law, girl reached to jump in Tigri Ganga, people stopped
गजरौला (अमरोहा)। भाभी से तकरार के चलते युवती जान देने के लिए तिगरी गंगा तट पर पहुंच गई। वह गंगा में छलांग लगाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। सूचना पाकर पुलिस कर्मी पहुंच गए। युवती उनके परिजनों को सौंप दी गई।
विज्ञापन

मामला शनिवार की शाम का है। तिगरी गंगा तट पर श्मशान घाट के सामने कुछ लोग शव का दाह संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान घाट के दुकानदारों और अंतिम संस्कार करने वाले लोगों की नजर दौड़ी आ रही युवती पर गई। वह गंगा के गहरे जल में छलांग लगाने वाली थी, इससे पहले ही दुकानदार और घाट पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। युवती को उन्होंने बचा लिया। युवती से जानकारी ली कि वह ऐसा कदम क्यों उठा रही थी। उसने भाभी से तकरार होने की बात कही। जिससे क्षुब्ध होकर वह जान देने के लिए घर से निकल आई है। वह घर नहीं जाएगी। दुकानदारों ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पाकर पुलिस कर्मी पहुंचे। घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को बुला लिया। उन्होंने बेटी को मानसिक रूप से कमजोर बताया। पुलिस ने युवती परिजनों के सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed