{"_id":"5a8f27934f1c1b387b8b814b","slug":"drum-of-amroha-sected-in-one-district-one-product","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में चुनी गई अमरोहा की ढोलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में चुनी गई अमरोहा की ढोलक
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी इन्वेस्टर्स समिट में अमरोहा की ढोलक को वनल डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में चुनी गई है। जिले के 25 उद्यमियों ने भी समिट में भाग लिया है। विभिन्न उत्पादकों ने 108 करोड़ रुपये के एमओयू प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर उद्योग लगाने की इच्छा जाहिर की है।
21 व 22 फरवरी को लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। जिसका लाइव प्रसारण जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देशन में कलक्ट्रेट परिसर में बड़ी एलईडी पर देखा गया। इस इंवेस्टर्स सम्मेलन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में अमरोहा की ढोलक को चुना गया हैं। जिसमें सहायक सांख्यकी अधिकारी अभिषेक वर्मा व उपायुक्त उद्योग सुशील कुमार शर्मा ने भी लखनऊ में ढोलक प्रदर्शनी लगाई। इस सम्मेलन में अमरोहा जिले में 25 उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों में 108 करोड़ रुपये लगाकर प्रदेश सरकार के विकास की इस मुहिम में साथ आने का वादा किया। एमओयू में हस्ताक्षर कर उद्योग लगाने की इच्छा जाहिर की है। एमओयू पर साइन होने के बाद जिले में रोजगार मिलने की संभावना बढ़ी है।