फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drones will be monitored in Ganga Mela: Rajkumar

गंगा मेले में ड्रोन से की जाएगी निगरानी : राजकुमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drones will be monitored in Ganga Mela: Rajkumar
एडीजी राजकुमार ने कहा कि गंगा धाम तिगरी मेले की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखा जाए। गंगा घाटों पर आवागमन में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार, डीआईजी शलभ माथुर, डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे के साथ गंगा धाम तिगरी पर मेला निरीक्षण को पहुंचे। यहां उन्होंने मेला स्थल, गंगा घाट, पार्किंग एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था, कंट्रोल रुम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेले को सकुशल कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। तिगरी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी से सतर्क दृष्टि रखने व ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि ड्रोन की मदद से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंगा नदी के किनारे बनाए जाने वालो घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था हो ताकि श्रद्धालुओं को स्नान करने में समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed