फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drizzle increased the problems of farmers along with the coolness of the weather

मौसम में ठंडक के साथ ही किसानों की परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increased the problems of farmers along with the coolness of the weather
हसनपुर में गुरूवार शाम को बूंदाबांदी में छाता लगाकर गुजरता युवक। - फोटो : HASANPUR
गजरौला। हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ गई। जिसके चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड बढ़ने के साथ ही बूंदाबांदी से किसानों के भी चेहरे उतर गए हैं। अगर बारिश हुई तो गेहूं की बुवाई पिछड़ सकती है। जिससे पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

बीते दो दिन से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। मौसम खराब हो गया था। गुरुवार की शाम तीन बजे के बाद गजरौला इलाके में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसके चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई। अब तक गर्म कपड़ों से परहेज कर रहे लोग ठंडक बढ़ने पर घरों में कैद होने लगे। सर्दी से बचने के लिए के लोग गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकले। उधर हल्की बूंदाबांदी बारिश में बदल गई तो यह किसानों के लिए खासी नुकसानदायक साबित होगी। गेहूं की बुवाई किसान बड़े जोर से कर रहे हैं। अगर बारिश पड़ी तो गेहूं की बुवाई भी पिछड़ सकती है। जिससे पैदावार पर असर पड़ेगा। मौसम की करवट बदलने से जहां ठंड बढ़ी है, वहीं किसानों के चेहरे भी उड़े हैं।
विज्ञापन

इस समय हो रही हल्की बूंदाबांदी किसी फसल को नुकसानदायक नहीं है। हां अगर बारिश हुई और पानी खेत में भरा तो उन किसानों को खासा नुकसान होगा, जो गेहूं बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। इससे गेहूं की बुवाई भी पिछड़ेगी तो पैदावार भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार मिश्र प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed