फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drizzle in Amroha, hail in Dhanaura and Hasanpur

Amroha News: अमरोहा में बूंदाबांदी, धनौरा और हसनपुर में पड़े ओले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in Amroha, hail in Dhanaura and Hasanpur
अमरोहा। पिछले कई दिनों से तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने के बाद मंगलवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 18 किमी की रफ्तार के ठंडी हवा चली। गेहूं की कटाई करने में लगे किसानों में मायूसी छा गई। जमीन में नमी होने के कारण कटाई रोकनी पड़ी। बुधवार के बाद फिर चार दिन तक बूंदाबांदी की होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार की करीब एक बजे के बाद उमड़-घुमड़ के आए बदरा कुछ देर ही बरसे। अमरोहा, नौगांवा सादात, मंडी धनौरा और हसनपुर समेत अधिकांश क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बारिश होने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी और गर्म हवाओं से लोगों को निजात मिली। खुशनुमा मौसम में घरों से निकल कर मस्ती करते दिखे। वहीं पार्क और खेल के मैदानों में भी बच्चों, बुजुर्ग और नौजवानों ने मौसम का आनंद लिया। सूर्यदेव बादलों के बीच अठखेलियां करते दिखे। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि बुधवार को तेज धूप निकलेगी। इसके बाद चार दिन लगातार बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी और बारिश होने के आसार है। उन्होंने बताया कि बारिश से गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed