फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Driver fled after abandoning pickup truck following fire; consignment of liquor found.

Amroha News: आग लगने के बाद पिकअप छोड़कर चालक भागा, मिली शराब की खेप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Driver fled after abandoning pickup truck following fire; consignment of liquor found.
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर सीएनजी स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को सड़क पर चल रही पिकअप में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप की जांच की तो अंदर बड़ी संख्या में शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिकअप में शराब की हजारों बोतलें लदी थीं। वाहन पर टेंपरेरी नंबर दर्ज था। आग लगने के बाद चालक का पिकअप छोड़कर भाग जाना और टेंपररी नंबर का होना पूरे मामले को संदिग्ध बना रहा है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही शराब से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बरामद शराब की खेप वैध थी या उसे चोरी-छिपे ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed