फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Driver dozes off, car hits tree, grandfather and grandson die

Amroha News: चालक को आई झपकी, पेड़ से टकराई कार, दादा-पोते की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Driver dozes off, car hits tree, grandfather and grandson die
अमरोहा। झपकी आने के कारण अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी दादा प्रेम सिंह रावत (60) और उनके पोते चित्रहार्त (6) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे को इत्तेफाकिया दर्ज कर लिया है।
यह हादसा बृहस्पतिवार की रात देहात थानाक्षेत्र में अमरोहा-कांठ रोड पर गांव कोठी खिदमतपुर के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र के गांव खटल निवासी ललित सिंह रावत दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करते हैं और परिवार के साथ रोहिणी में रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने माता-पिता को भी दिल्ली बुलाया था। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात पूरा परिवार कार से दिल्ली से अल्मोड़ा स्थित पैतृक गांव जा रहा था। तड़के करीब चार बजे ललित सिंह रावत को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रेम सिंह रावत और उनके पौते चित्रहार्त की मौके पर ही मौत हो गई। ललित सिंह रावत, उनकी पत्नी सुनीता, ललित सिंह की मां मधु देवी, बेटा तन्य (3) घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शौकेंद्र बालियान और मुनव्वपुर चौकी प्रभारी अभिनव मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलने पर रात में ही अल्मोड़ा से अन्य स्वजन भी अमरोहा पहुंच गए थे।

पुलिस ने शुक्रवार को दादा-पौते के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। शुक्रवार को परिजन शव और घायलों को लेकर अल्मोड़ा रवाना हो गए। घायल ललित ही हालत नाजुक बनी हुई है। वह वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed