{"_id":"645169608a2b0e6a8700c854","slug":"driver-died-due-to-overtruning-jpnagar-news-c-15-1-133547-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेकाबू टेंपो पलटने से चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेकाबू टेंपो पलटने से चालक की मौत, दो घायल
Wed, 03 May 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 03 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। दिल्ली से बरेली जाते समय चालक को नींद की झपकी आने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दिल्ली के चालक की मौत हो गई। जबकि बरेली के रहने वाले दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि दिल्ली के नागलोई में मकान नंबर 77/1, ब्लाक एच निहाल बिहार निवासी संजय कुमार टेंपों चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मंगलवार की तड़के वह बरेली जनपद में गांव ढकिया शहवात अली के रहने वाले शहजिल और गांव मुड़िया के रहने वाले आलिम हुसैन का सामान किराए पर बरेली छोड़ने जा रहे थे। टेंपो में शहजिल और आलिम हुसैन भी सवार थे। करीब 5:30 जैसे ही टेंपो रजबपुर थानाक्षेत्र में वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचा।
तभी अचानक संजय कुमार को नींद की झपकी आ गई और टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक संजय कुमार, शहजिल और आलिम हुसैन तीनों घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रजबपुर इंस्पेक्टर रमेश सहरावत मौके पर पहुंच गए और घायलों को वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चालक संजय कुमार (35) को मृत घोषित कर दिया। जबकि आलिम और शहजिल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जानकारी संजय कुमार के परिजनों को दी। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।