फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dr. Ambedkar Jayanti celebrated with pomp

Amroha News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर जयंती, निकली शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar Jayanti celebrated with pomp
अमरोहा। जिले में रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं विचार गोष्ठी आयोजित हुईं। जिसमें डाॅ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कुरैशी में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोहल्ला भीम नगर कुरैशी से शुरू होकर तहसील, जट्ट बाजार, बड़ा बाजार से मुख्य बाजार होते हुए आंबेडकर पार्क मोहल्ला छेबड़ा पर संपंन्न हुई। शोभायात्रा की शुरुआत नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन ने की। उन्हाेंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है। अध्यक्ष पंकज कुमार एडवोकेट, राजकुमार अरूण, अभिषेक भारती, अवधेश मौजूद रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति दाउद सराय में भी बाबा साहेब की जयंती मनाई और शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष मोहित कुमार, रघुवीर सिंह, प्रशांत कुमार, कपिल कुमार, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धोबी महासभा पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं जन्मोत्सव समिति मसूदपुर में भी बाबा साहेब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उधर, कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम हुआ। डीएम राजेश कुमार त्यागी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि डॉ. बाबा साहब आंबेडकर लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक रहे। विकास भवन में भी बाबा साहेब की जयंती पर उनके जीवन के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान सीडीओ अश्वनी मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देशवासियों को समान अधिकार दिए

मंडी धनौरा। बछरायूं में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक राजीव तरारा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की ओर से नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे डॉ. भीमराव अंबेडकर का रूप धारण कर एक व्यक्ति पर रथ पर सवार थे। धनौरा नगर के अंबेडकर पार्क में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल समेत अनेक लोगों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर संतराम सिंह, चरन सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरचरन सिंह, मिंटू निगम मौजूद थे।


धूमधाम से निकली गई आंबेडकर की शोभायात्रा

हसनपुर/सैदनगली/आदमपुर। हसनपुर नगर में आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से नगर में धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। विधायक महेंद्र खड़कवंशी ने शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। इससे पहले आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कस्बे के मोहल्ला खेवान रविदास सेवा समिति खेवान और भीमराव अंबेडकर उद्यान समिति की ओर से संविधान की 300 प्रतियां व 1500 कैंडल वितरित किए गए। उधर, गांव कालाखेड़ा में आंबेडकर जयंती मनाई गई। नगर पंचायत सैदनगली में आंबेडकर युवा संघ की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। आदमपुर में भी आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। गांव मंगरौली में जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed